सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया । जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में मिशीगन तकनीकी विश्वविद्यालय, अमेरिका के भौतिक विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रविंद्र पांडे उपस्थित रहें ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, इंडियन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी, मुंबई, के प्रोफेसर चेतन सिंह सोलंकी रहे । दोनों विद्वान विज्ञान दिवस के अवसर पर अपने विचार शिक्षको एवं विद्यार्थियों के साथ सांझा करेंगे । इस संगोष्ठी का विषय है, “विकसित भारत के लिए देशज तकनीके” ।

संगोष्ठी का यह विषय भारत शासन के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह द्वारा 6 जनवरी 2024 को लॉन्च किया गया था । आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति संजय तिवारी करेंगे एवम कार्यक्रम के संयोजक मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉक्टर सुशील मंडेरिया रहे । विज्ञान दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में भोपाल के स्थानीय महाविद्यालयों के शिक्षकों एवम विद्यार्थियों को भी आमंत्रित किया गया । कार्यक्रम का आयोजन मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित सभागार कक्ष क्र. 25 में किया गया । कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के छात्र, शिक्षक, अधिकारी एवम कर्मचारी उपस्थित रहे ।