ITDC News, भोपाल/22 अप्रैल 2022/रिपोर्ट – अनुराग पांडेय : देश के गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल मे 48वी आल इंडिया पुलिस साइंस कांग्रेस का करेंगे उद्घाटन जिसका आयोजन ब्यूरो ऑफ पुलिस एंड डेवलपमेंट कर रही है।
कल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल आ रहे है देश के गृह मंत्री अमित शाह भोपाल आने से पहले के है ये अनुमान लगाया जा रहा है की वह अगले साल होने जा रहे मध्य प्रदेश विधान सभा के चुनाव की तैयारी से सम्बंधी बैठक ले सकते है और आगे की रणनीति बनाई जाएगी। वही मध्य प्रदेश में कुछ दिनों पहले हुए कुछ कामों के कारण कांग्रेस और विपक्ष अमित शाह को घेरने की कोशिश कर सकता है। पर वही अमित शाह के भोपाल आने के कई और बड़े कारण भी है जिनमे आदिवासी वर्ग के लिए बड़ी घोषणा सबसे ज्यादा महत्त्वपूर्ण है । यही कारण है कि इस दौरे से पहले पार्टी के प्रमुख नेताओं के मध्य प्रदेश के दौरे हो रहे हैं। मध्य प्रदेश में 20 फीसदी से ज्यादा आदिवासी वर्ग की आबादी है। यही आबादी वर्ग राज्य के चुनाव पर बड़ा असर डालती है। इस तरह बीते सात महीनों में पार्टी के बड़े नेता का यह मध्य प्रदेश राज्य का तीसरा दौरा होगा।
बीजेपी की कोशिश इस बार हर वर्ग का दिल जीतने की है। राज्य की 230 विधानसभा सीटों में से 47 सीटें अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित है। वैसे तो यह आदिवासी वर्ग आबादी के हिसाब से 80 से ज्यादा सीटों पर असर डालता है। यही कारण है कि पिछले साल सितंबर माह में जबलपुर में आदिवासी वर्ग को संबोधित किया और उनसे जुड़े कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री ने हिस्सा भी लिया था । इस कार्यक्रम के लिए प्रदेश भर से आदिवासी वर्ग से जुड़े लोगों को बुलाया जा रहा है। इस मौके पर आदिवासियों की संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम भी होंगे। संभावनाएं है कि इस मौके पर अमित शाह द्वारा आदिवासी वर्ग के लिए बड़ी घोषणा की जा सकती है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तय कार्यक्रम के मुताबिक, वे सुबह 10.30 बजे भोपाल सीएपीटी में शहीद जवानों को पुष्पांजलि देंगे और वहा मौजूद मंत्री और जवानों के साथ पौधरोपण का छोटा सा कार्यक्रम करेंगे। संभावना है की फिर वहाँ से वो दोपहर 1 बजे सीएपीटी से हेलिकॉप्टर के द्वारा लाल परेड मैदान जायेंगे। दोपहर 1.30 बजे सड़क के रास्ते सीएम हाउस जाएंगे। और वहाँ दोपहर का भोजन करेंगे और फिर वहाँ से अमित शाह जंबूरी मैदान की तरफ निकलेंगे। वहाँ वो पहले से ही मौजूद लोगों की विशाल रैली को सम्बोधित करेंगे। फिर वहाँ से रवाना होकर 4.30 बजे लाल परेड ग्राउंड पहुचेंगे और फिर वहवहाँ से बीजेपी मुख्यालय के लिए रवाना होंगे। जहाँ एक विशाल जन रैली होगी। शाम 5 बजे बीजेपी प्रदेश मुख्यालय और बीजेपी में पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। गृह मंत्री शाह शाम 6.40 बजे भोपाल से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
गृह मंत्री अमित शाह के इस दौरे को 2023 के चुनाव से जोड़कर देखा जाए तो आगामी समय में कई राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। उसमें गुजरात भी शामिल है जहाँ इसी साल चुनाव होने है। वहीं अगले साल मध्य प्रदेश राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होंगे। यह ऐसे राज्य हैं जहां आदिवासी वर्ग बड़ी भूमिका निभाते हैं। तो देखा जाए तो मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले दी जाने वाली बड़ी घोषणा इन सब चुनाव में असर अच्छा खासा डालेगी।