सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : आरएनटीयू ने विदिशा के 80 से अधिक शिक्षकों को वनमाली सम्मान से नवाजा
भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, भोपाल की ओर से ‘वनमाली शिक्षक सम्मान 2026’ समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विदिशा जिले के विभिन्न विकासखंडों के विद्यालयों से जुड़े 80 से अधिक शिक्षकों को उनके योगदान और सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में शिक्षा के साथ युवा विकास, कौशल विकास और खेल के क्षेत्र में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विश्वविद्यालय की ओर से की जा रही पहलों की जानकारी भी साझा की गई।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की कुलसचिव संगीता जौहरी, आईसेक्ट और आरएनटीयू के अधिकारी, विदिशा नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी की प्रतिनिधि लिली जैन उपस्थित रही। वहीं राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित शिक्षक बलवीर सिंह तोमर तथा राज्यपाल अवार्ड से सम्मानित शिक्षक प्रमोद चौहान और विजय श्रीवास्तव भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
‘शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला’ मुख्य अतिथि राकेश शर्मा ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल विषय का ज्ञान नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। रोजगारपरक शिक्षा पर आरएनटीयू का फोकस कुलसचिव संगीता जौहरी ने समारोह में उपस्थित शिक्षकों का स्वागत किया। उन्होंने आरएनटीयू की शैक्षणिक गतिविधियों, विभिन्न पाठ्यक्रमों और विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ रोजगारपरक और कौशल आधारित शिक्षा पर भी जोर दे रहा है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अकादमिक गतिविधियों के साथ खेल और कौशल विकास को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। आईसेक्ट और आरएनटीयू के प्रतिनिधि रहे मौजूद कार्यक्रम में आईसेक्ट विदिशा के जिला प्रबंधक शिवेंद्र सिंह राजपूत, आरएनटीयू के असिस्टेंट रजिस्ट्रार एडमिशन संतोष उपाध्याय, एडमिशन मैनेजर शरद दुबे और असिस्टेंट मैनेजर संदीप सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।
आईसेक्ट के सीनियर मार्केटिंग एग्जिक्युटिव विनोद कुमार सेन, असिस्टेंट मैनेजर विवेक सांगोड़े और रायसेन के जिला प्रबंधक रामपाल सिंह पठारिया भी कार्यक्रम में शामिल हुए। विदिशा जिले के शाखा प्रबंधक अशोक सेन, मुरारी ठाकुर, संजीव रघुवंशी और संजय विश्वास सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संतोष उपाध्याय ने मुख्य अतिथि, अतिथियों, सम्मानित शिक्षकों और आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
‘वनमाली शिक्षक सम्मान 2026’ के जरिए जिले के शिक्षकों के योगदान को सम्मानित करने के साथ शिक्षा, कौशल विकास और खेल के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों को भी सामने रखा गया।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #आरएनट #वनम #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #2026