ITDC India e-Press / Agencies

पश्चिम मध्य रेल, भोपाल मंडल में पेंशनभोगियों एवं पारिवारिक पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए संचालित राष्ट्रीय डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान-5.0 के अंतर्गत को पॉलीक्लीनिक, हबीबगंज में विशेष स्वास्थ्य एवं डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 55 पेंशनभोगियों एवं अन्य व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा कल्याण निरीक्षकों द्वारा 45 पेंशनभोगियों के डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र सफलतापूर्वक जनरेट किए गए। इस अवसर पर सहायक मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की उपस्थिति रही। पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने भी शिविर के आयोजन में सहयोग प्रदान किया।

डीएलसी अभियान में 55 पेंशनभोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया
डीएलसी अभियान में 55 पेंशनभोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

कार्यक्रम के दौरान भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के कर्मचारियों द्वारा पेंशनभोगियों को डिजिटल एवं बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। भोपाल मंडल द्वारा संचालित इस अभियान के अंतर्गत पेंशनभोगियों को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा, स्वास्थ्य परीक्षण एवं साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।रेल प्रशासन का उद्देश्य पेंशनभोगियों को घर के नजदीक सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया को सरल एवं सुविधाजनक बनाना है।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #डीएलसी #अभियान #पेंशनभोगियों #स्वास्थ्य #परीक्षण #किया #गया #डीएलसीअभियानमें55