सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ /एजेंसियाँ/ भोपाल: कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में एडीएम पी.सी. शाक्य, महेन्द्र कबचे जिले से जनसुनवाई में आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अनेक समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया गया। जनसुनवाई में आए नागरिकों से 116 आवेदन प्राप्त हुए। इस मौके पर एसडीएम एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जनसुनवाई में आए दिव्यांग रमेश प्रसाद जो कि पैरों से 80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग हैं, को जन सुनवाई में अपर कलेक्टर महेन्द्र कबचे एवं डिप्टी कलेक्टर अर्चना शर्मा द्वारा ट्राय साइकिल प्रदान की गई।
एडीएम शाक्य, कबचे ने जनसुनवाई में आए हर एक आवेदक से धैर्यपूर्वक उनकी समस्याओं पर चर्चा की और उन्हें उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन भी दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को नागरिकों से प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशील रूख अपनाते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवेदकों की समस्याओं पर संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #जनसुनवाई #अधिकारियों #मिले #116 #आवेदन #समस्याएं #सुनीं #जनसुनवाईमेंअधिकारियोंको