सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ /एजेंसियाँ/ भोपाल: भोपाल आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान एवं उल्लेखनीय सेवाओं के लिए एल.एन. आयुर्वेद कॉलेज एवं हॉस्पिटल, एल.एन.सी.टी. विश्वविद्यालय, भोपाल के रोग निदान विभाग में प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष (विभागाध्यक्ष) के पद पर कार्यरत डॉ. प्रवीण खेरडे को भाई उद्धवदास मेहता स्मृति न्यास द्वारा सम्मानित किया गया। न्यास की ओर से आयोजित समारोह में उन्हें वर्ष 2026 के लिए ‘भाई उद्धवदास मेहता स्मृति चिकित्सा सेवा सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में उनके समर्पण, उत्कृष्ट कार्य एवं चिकित्सा सेवाओं के प्रति प्रतिबद्धता के सम्मानस्वरूप प्रदान किया गया। एल एन सी टी यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इस उपलब्धि पर चिकित्सा जगत के सहयोगियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।यह सम्मान आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के प्रचार-प्रसार एवं समाज के स्वास्थ्य संवर्धन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को नई प्रेरणा प्रदान करेगा।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #आयुर्वेद #चिकित्सा #उत्कृष्ट #योगदान #प्रवीण #खेरडे #सम्मानित #आयुर्वेदचिकित्सामेंउत्कृष्ट