सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ /एजेंसियाँ/ भोपाल: बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल में यंग थिंकर फोरम के तत्वावधान में बौद्धिक नेतृत्व विषय पर एक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर डॉ. डी.डी. बेदिया, यंग थिंकर फोरम के संस्थापक एवं संयोजक आशुतोष सिंह ठाकुर, प्रॉक्टर एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर पवन मिश्रा तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रदेश प्रशिक्षक राहुल सिंह परिहार उपस्थित रहे। कार्यशाला में बौद्धिक नेतृत्व की अवधारणा, युवाओं में तार्किक चिंतन, सकारात्मक दृष्टिकोण, वैचारिक स्पष्टता एवं सामाजिक दायित्वबोध विकसित करने पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं के लिए केवल शैक्षणिक ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनमें स्वतंत्र चिंतन, निर्णय लेने की क्षमता तथा समाज को दिशा देने वाला नेतृत्व विकसित होना भी आवश्यक है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में बौद्धिक चेतना, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति सकारात्मक सहभागिता को प्रोत्साहित करना रहा।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #बरकतउल्ला #विश्वविद्यालय #बौद्धिक #नेतृत्व #कार्यशाला #आयोजित #सीएनएन #बरकतउल्लाविश्वविद्यालयमेंबौद्धिक