संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने कहा हैं कि दीपावली पर्व के पावन अवसर पर "वोकल फॉर लोकल'' का संकल्प लें तथा स्वदेशी उत्पादों की खरीद को प्राथमिकता दें। उन्होंने दीपावली पर्व के अवसर पर समस्त संभागवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाईदूज आदि की शुभकामनाएं दी हैं और आशा व्यक्त की है कि सभी का जीवन खुशी, समृद्ध और मंगलमय हो। उन्होंने कहा है कि आइए, हम सभी मिलकर दीपावली के इस पावन पर्व को खुशियां बांटने, आत्मीयता बढ़ाने तथा सामाजिक सौहार्द और समृद्धि को सशक्त बनाने के संकल्प के साथ मनाएं। कर्मवीर शर्मा ने कहा है कि दीपावली का यह पावन पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। मेरी मंगलकामना है कि दीपों का यह महापर्व प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, खुशहाली और समृद्धि का नया उजाला लेकर आए। ईश्वर से प्रार्थना है कि हर घर-आंगन खुशियों के दीपों से रोशन हो तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारे की भावना और अधिक सुदृढ़ हो।
शर्मा ने कहा है कि इस शुभ अवसर पर आप सभी से आग्रह है कि स्थानीय कलाकारों, कुम्हारों एवं माटी के शिल्पकारों को प्रोत्साहित करने के लिए 'वोकल फॉर लोकल' का संकल्प लें और स्वदेशी उत्पादों की खरीद को प्राथमिकता दें। साथ ही, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाएं।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #दीपावली #स्वदेशी #उत्पादों #खरीद #प्राथमिकता #देने #अपील #दीपावलीपरस्वदेशीउत्पादों