मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित राज्योत्सव में रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के कृषि संकाय ने अपनी शैक्षणिक और शोध गतिविधियों का प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय के स्टॉल पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए कृषि नवाचारों और प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने मृदा परीक्षण प्रोटोटाइप और विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।
स्टॉल पर कृषि संकाय के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने मृदा परीक्षण से संबंधित प्रोटोटाइप प्रदर्शित किया। इसके माध्यम से मिट्टी की जांच और कृषि में उसके महत्व को समझाया गया। विद्यार्थियों ने अपने मॉडल के जरिए कृषि क्षेत्र में वैज्ञानिक तकनीक के उपयोग की जानकारी दी। प्रदर्शनी में रमन ग्रीन्स के मिलेट उत्पादों को भी प्रदर्शित किया गया। इसके साथ ही स्टॉल पर जैविक और अन्य कृषि उत्पादों को भी प्रदर्शित किया गया। आगंतुकों को इनके उपयोग और विशेषताओं की जानकारी दी गई।
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रो. आर.पी. दुबे ने कहा कि कृषि क्षेत्र में शोध और नवाचार समय की आवश्यकता हैं। विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान और नए प्रयोगों से जोड़ना विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है। ऐसे प्रयासों से विद्यार्थियों में शोध की प्रवृत्ति विकसित होती है और कृषि क्षेत्र को भी लाभ मिलता है। कुलसचिव डॉ. संगीता जौहरी ने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच देना विश्वविद्यालय की शैक्षणिक दृष्टि का महत्वपूर्ण हिस्सा है। कृषि संकाय के ऐसे प्रयास विद्यार्थियों को नवाचार के लिए प्रेरित करते हैं। साथ ही विश्वविद्यालय के शोध कार्यों को समाज और किसानों तक पहुंचाने में मदद करते हैं। कृषि संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि कृषि संकाय लगातार शोध, नवाचार और व्यावहारिक प्रशिक्षण की दिशा में काम कर रहा है। विभाग में होने वाले शोध कार्य विद्यार्थियों को कक्षा से आगे बढ़कर वास्तविक परिस्थितियों में सीखने का अवसर देते हैं। इसका लाभ किसानों तक भी पहुंचता है। कृषि की नई तकनीकों, मृदा परीक्षण और जैविक उत्पादन से जुड़ी जानकारियां किसानों के लिए उपयोगी साबित हो सकती हैं। इस अवसर पर कृषि संकाय के डॉ. दिनकर और डॉ. सुमित उपस्थित रहे। एडमिशन टीम से शरद दुबे और सीमा उपाध्याय भी आयोजन में शामिल हुए। वहीं, रमन ग्रीन्स की ओर से दिनेश कुमार भी उपस्थित रहे।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #राज्योत्सव #आरएनटीयू #कृषि #स्टॉल #मुख्यमंत्री #सराहना #सीएनएन #राज्योत्सवमेंआरएनटीयूके