जेएनसीटी भोपाल द्वारा राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी), भोपाल के तत्वावधान में आयोजित आरजीपीवी नोडल वॉलीबॉल महिला प्रतियोगिता 2026-27 में एलएनसीटी की महिला वॉलीबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। एलएनसीटी की टीम ने गत वर्ष के खिताब को बरकरार रखते हुए लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। सेमीफाइनल मुकाबले में एलएनसीटी की टीम ने ओरिएंटल कॉलेज को 25-13 एवं 25-15 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में एलएनसीटी की टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए एसआईआरटी की टीम को 25-10 एवं 25-13 से हराकर विजेता का खिताब हासिल किया।
एलएनसीटी की विजेता महिला वॉलीबॉल टीम में आशी राठौड़, अनुष्का यादव, मानवी यादव, समृद्धि पंवार, भूमि मोटवानी, आशिका गौर, नितिशा छुगानी, प्रज्ञा बाथम, निधि पटवा, रिया सिंह, उदिता सिंह, रेखा पौडेल, श्रेया सिंह राजपूत एवं लक्ष्मी सिंह परिहार शामिल रहीं। टीम के कोच महेश सोधिया के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण में एलएनसीटी की महिला खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, टीम भावना एवं शानदार तालमेल का प्रदर्शन करते हुए यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। एलएनसीटी की इस गौरवपूर्ण सफलता पर डॉ. अनुपम चौकसे कुलाधिपति जेएनसीटी प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी भोपाल एवं सचिव, एलएनसीटी ग्रुप, डॉ. अशोक राय डायरेक्टर डीन एडमिनिस्ट्रेशन, एलएनसीटी, डॉ. बी.के. साहू प्राचार्य एलएनसीटी तथा पंकज कुमार जैन स्पोर्ट्स डायरेक्टर एलएनसीटी ग्रुप ने विजेता टीम एवं कोच को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #एलएनसीटी #महिला #वॉलीबॉल #टीम #बनी #विजेता #सीएनएन #एलएनसीटीकीमहिलावॉलीबॉल