सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान ( निफ्ट) भोपाल में हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न हिन्दी प्रतियोगिताओं के आयोजन किए जा रहे हैं। इसी अनुक्रम में दिनांक को हिन्दी कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता की यह विशेषता थी कि यह प्रतियोगिता निफ्ट भोपाल के संकाय , अधिकारी एवं कर्मचारी गण और विद्यार्थियों के लिए भी आयोजित की गई थी। जिसमें दोनों ही श्रेणी से बहुत सराहनीय प्रस्तुति दी गई। इस प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में कवि संदीप द्विवेदी जी को आमंत्रित किया गया था। यह कार्यक्रम निदेशक महोदय अखिल सहाय एवं वरिष्ठ सहायक निदेशक महोदय प्रभाष कुमार झा के नेतृत्व में कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी समता द्वारा आयोजित किया गया था।

Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #पखव #2026 #तहत #DeskSource #एनएन #टवर #आईट