सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल भोपाल में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय जैन द्वारा माँ शारदे एवं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। स्वयंसेवकों ने तिलक लगाकर एवं एनएसएस बैच पहनाकर सभी अतिथियों का स्वागत किया। 58वे स्थापना दिवस पर आयोजित अभिमुखीकरण कार्यक्रम अपने उद्धबोधन में प्राचार्य डॉ. जैन ने समस्त स्वयंसेवकों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना , समाज सेवा के माध्यम से व्यक्तित्व विकास का रचनात्मक अभियान है यह युवाओं को अपनी प्रतिभा पहचानने और निखारने का अवसर प्रदान करती है तथा अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करती है।छात्रा इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता चौहान ने एनएसएस के इतिहास, उद्देश्य एवं सत्र के दौरान आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।तत्पश्चात एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें भाषण, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन, देशभक्ति गीत, सरस्वती वंदना, मंच सज्जा एवं सामाजिक जागरूकता पर आधारित प्रस्तुतियाँ शामिल रहीं। कार्यक्रम का सफल संचालन बी.कॉम प्रथम वर्ष की छात्रा कु. चित्रांशी यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय बाणकर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महक कुशवाहा, प्राची बागुल , अनामिका यादव, आंचल सॉवनर, वीरेंद्र हरिजन, सोहित मीना, अश्विन रामटेके,पहल मिश्रा, पूजा वर्मा, जतिन जोशी, साक्षी कुशवाहा, प्राची विश्वकर्मा, सीता रजक, त्रिवेणी, ज्योति वर्मा, खुशबू खातरकर,श्रिया विश्वकर्मा एवं आस्था अहिरवार सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता की। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय सेवा योजना से युवाओं की प्रतिभा और व्यक्तित्व विकास

Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #समक #एनएसएस #पहन