सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल. स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी, भोपाल के मानविकी एवं उदार कला संकाय द्वारा भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद् , नई दिल्ली के प्रायोजन में "भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में गुमनाम जनजातीय नायक: क्षेत्रीय इतिहास का एक पुनर्पाठ" विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। संगोष्ठी का उद्देश्य भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में जनजातीय समुदायों के उन वीर नायकों के योगदान को राष्ट्रीय विमर्श में प्रमुखता से स्थापित करना है, जिनके संघर्ष और बलिदान को इतिहास लेखन में अपेक्षित स्थान नहीं मिल पाया।

संगोष्ठी के माध्यम से जनजातीय नायकों के योगदान, उनके संघर्ष और बलिदान तथा क्षेत्रीय इतिहास के विभिन्न पहलुओं पर राष्ट्रीय स्तर पर विमर्श किया जाएगा। इस दौरान इतिहास के उन महत्वपूर्ण अध्यायों और गुमनाम जननायकों को सामने लाने का प्रयास किया जाएगा, जिनका भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता संतोष चौबे करेंगे। नारायण व्यास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रसिद्ध आलोचक राकेश मिश्र (वर्धा विश्वविद्यालय), इतिहासकार बी.के. श्रीवास्तव (सागर विश्वविद्यालय) एवं क्षेत्रीय इतिहासविद आनंद सिंह राणा (जबलपुर) सारस्वत वक्ता के तौर पर उपस्थित होंगे। राष्ट्रीय संगोष्ठी में देशभर से इतिहासकारों, शोधार्थियों एवं विषय विशेषज्ञों के शामिल होने की संभावना है। संगोष्ठी के माध्यम से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के क्षेत्रीय इतिहास के पुनर्पाठ के साथ जनजातीय समाज के योगदान को व्यापक अकादमिक एवं राष्ट्रीय विमर्श से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा। इस राष्ट्रीय संगोष्ठी के संयोजक प्रिंस कुमार सिंह हैं। संगोष्ठी का आयोजन स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के मानविकी एवं उदार कला संकाय द्वारा किया जा रहा है।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #जनज #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #करन #उनक