सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : लखनऊ, राजाजीपुरम स्थित सहकार भारती के स्वयं सहायता समूह (स्वयं सहायता समूह) प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यालय में स्वदेशी दिवाली अभियान के तहत स्वयं सहायता समूह अध्यक्षों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में सहकार भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव, राष्ट्रीय प्रशिक्षण प्रमुख अनुराधा श्रीवास्तव तथा सहकार भारती स्वयं सहायता समूह के अखिल भारतीय पदाधिकारी अंकुर सिंह ने सहभागिता की। इस दौरान लखनऊ मंडल की उपाध्यक्ष गुड़िया निगम के नेतृत्व में कार्यरत स्वयं सहायता समूहों की अध्यक्षों को दीपावली से संबंधित विभिन्न स्वदेशी उत्पादों के निर्माण एवं उत्पादन का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को दीपावली के स्वदेशी उत्पाद तैयार करने तथा उनके विपणन के लिए सक्षम बनाना है, ताकि उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आय के अवसर मिल सकें और स्वदेशी उत्पादों को बाजार में बढ़ावा दिया जा सके। अखिल भारतीय पदाधिकारी, सहकार भारती स्वयं सहायता समूह अंकुर सिंह ने कहा कि स्वदेशी दिवाली अभियान के माध्यम से महिलाओं के कौशल को स्वरोजगार से जोड़ने और उन्हें बाजार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूह को अभियान से जोड़कर महिला उद्यमिता को बढ़ावा दिया जाएगा। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह अध्यक्षों ने स्वदेशी उत्पादों के निर्माण एवं विपणन को बढ़ावा देने तथा अधिक से अधिक महिलाओं को अभियान से जोड़ने की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #तहत #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #लखनऊ #सहक