सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल एल एन मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने ग्रामीण पर्यटन, स्थानीय संस्कृति एवं ग्राम्य जीवन की वास्तविक समझ विकसित करने के उद्देश्य से पर्यटन ग्राम कोटरा, जिला राजगढ़ का शैक्षणिक भ्रमण किया। यह भ्रमण ज्ञान पर्यटन की अवधारणा के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को ग्रामीण जीवन के अनुभवों से रूबरू होने का अवसर मिला। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रूप से ढोल के साथ विद्यार्थियों को तिलक लगाकर पुष्प भेंट कर की गई। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने ग्राम कोटरा में विकसित ग्रामीण होमस्टे का अवलोकन किया साथ ही गेड़ी पर चलना, भजन मंडली की प्रस्तुति, फ़ार्म पेड़ों पर झूला झूलना, बांसुरी वादन, स्टोरी टेलिंग और चाक पर मिट्टी के बर्तन बनाने की गतिविधि का आनंद उठाया। सुबह के चाय नाश्ते के बाद ग्राम में स्थित पर्यटन स्थल शाका श्याम मंदिर और सोलह स्तंभ का भ्रमण किया। दोपहर में स्थानीय पारंपरिक व्यंजन दाल-बाफला परोसा गया तथा शाम को चाय और स्वादिष्ट नाश्ते के बाद वापसी पर चिड़ीखो वन्य अभ्यारण्य का भी भ्रमण किया इस दौरान विद्यार्थियों ने होमस्टे संचालकों से संवाद कर उनके अनुभवों एवं ग्रामीण पर्यटन से होने वाले लाभों की जानकारी भी प्राप्त की। भ्रमण में उपस्थित डॉक्टर डी के सतपति, डीन, स्टूडेंट वेलफ़ेयर ने कार्यक्रम की सराहना की एल एन मेडिकल छात्रों का यह भ्रमण पर्यटन विभाग की एक सार्थक पहल है, जो उन्हें नए अनुभवों से जोड़कर भविष्य में परिवार सहित इन स्थलों पर आने के लिए प्रेरित करेगा।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एलएन #रमण #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #यटन