सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: मध्य-प्रदेश राज्य निर्वाचन कार्यालय, भोपाल द्वारा मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के दृष्टिगत मतदाता पहचान पत्र (EPIC) का वितरण एवं मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मध्य-प्रदेश डाक परिमंडल को सौंपी गयी थी।
इसके तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल 78 लाख मतदाता पहचान पत्र का वितरण डाक विभाग द्वारा किया गया है साथ ही डाकघरों में बैनर प्रदर्शन के माध्यम से मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक करने का कार्य भी किया गया है। ये पहली बार है जब मध्य-प्रदेश राज्य निर्वाचन कार्यालय द्वारा डाक विभाग के स्पीड पोस्ट के माध्यम से मतदाता पहचान पत्र का वितरण करवाया गया है।
जिसे डाक विभाग द्वारा सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया है। इस सराहनीय कार्य हेतु अनुपम राजन, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बृजेश कुमार, मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, मध्य-प्रदेश डाक परिमंडल, भोपाल को प्रशस्ति-पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया है।