सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: भोपाल एलएनसीटी विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा योद्धा स्थल का भ्रमण किया गया जिसका अंतर्गत स्वयंसेवकों ने भारतीय सेना की विरासत और उनके द्वारा उपयोग किए जाने वाले हथियारों को देखा और उनके युद्ध कौशल को समझा ।
इस दौरान विभिन्न रैंक, उनके द्वारा की जाने वाली कार्यवाही तथा अलग-अलग परिस्थितयों में इस्तेमाल होने वाले युद्ध हथियार और बचाव सामग्री के विषय में संक्षिप्त में जाना पूर्ण ग्राम इस अवसर पर उनको भारतीय सेना के शौर्य प्रदर्शन के लिए एक वीडियो फिल्म भी दिखाई गई जिसमें उन्हें 1962, 1971, 1999 के युद्धों के विवरण से अवगत कराया ।
इस भ्रमण पर विश्वविद्यालय के चांसलर जय नारायण चौकसे प्रो चांसलर अनुपम चौकसे, वाइस चांसलर डॉ. एनके थापक और कुल सचिव डॉ. एके सोनी ने स्वयंसेवकों को भारतीय सेना में कैरियर बनाने के लिए प्रेरित किया तथा देश सेवा के मार्ग को प्रशस्त करते हुए संस्था के नाम को आगे ले जाने के लिए उनका अवाहन किया।