सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारतीय विश्वविद्यालय संघ के तत्वाधान मे छत्रपति शाहू महाराज यूनिवर्सिटी, कानपुर में आयोजित सेंट्रल जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट (पुरुष) प्रतियोगिता 2023-24 मे भाग लेने के लिए एलएनसीटी विश्वविद्यालय क्रिकेट टीम कानपुर रवाना हो गई।
एलएनसीटी विश्वविद्यालय क्रिकेट (पुरुष) टीम इस प्रकार है –
चेतन रघुवंशी, कप्तान ( बीपीईएस), सूर्यकांत शर्मा, (बी. फार्मा), ओम प्रकाश उपाध्याय ( बीए एलएलबी ), खुशाल ( बीबीए), मोहित अगवानी ( बीबीए- बीआईए ), आयुष सिंह ( बीसीए- एआईडीए ), अंकुर तिवारी ( बीबीए- बीआईए ), प्रीयम जोशी ( बीपीईएस ), मयंक पाल ( बीपीईएस ), पंकज रॉय ( बीपीईएस ), उज्ज्वल कुमार ( बीपीईएस ), गुलाम घोष ( आयुर्वेद ), राजपटसरिया ( बी. टेक ), विनय चौकसे ( बीपीईएस ),
हिमाशू सिंह ( बीसीए- एआईडीए )
टीम का कोच अनुज शर्मा को नियुक्त किया गया है।
सभी चयनित खिलाड़ियों को एलएनसीटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति जय नारायण चौकसे, अनुपम चौकसे कुलाधिपति जेएनसीटी प्रोफेशनल युनिवर्सिटी, धर्मेंद्र गुप्ता एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एलएनसीटी युनिवर्सिटी, प्रोफेसर एन.के. थापक वाइस चांसलर, अजीत सोनी रजिस्ट्रार, पंकज कुमार जैन स्पोर्ट्स डायरेक्टर एलएनसीटी बी.एस. पवार एचओडी डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकल एजुकेशन, तनवंत सिंह, महेश सोधिया,अर्चना सेन ने शुभकामनाएं दी।