सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल भारतीय विश्वविद्यालय संघ के तत्वाधान मे राॅयल ग्लोबल यूनिवर्सिटी, असम गुवाहाटी में आयोजित की जा रही ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बेसबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता मे हिस्सा लेने के लिए एलएनसीटी विश्वविद्यालय टीम गुवाहाटी रवाना हो गई।

विश्वविद्यालय टीम की कमान बीपीईएस के धुव्र खन्ना को सोपी गई हैंl
एलएनसीटी विश्वविद्यालय बेसबॉल टीम इस प्रकार है :
ध्रुव खन्ना (कप्तान) बीपीईएस, राज सोनी बीपीईएस, नचिकेत जादम, बीपीईएस, जतिन पांडे बीपीईएस,
कृष्णकांत पटेल बीपीईएस, सिद्धांत बीपीईएस, अमन यादव बीपीईएस, योगेश्वर बीपीईएस, यश खरे बीसीए, लव कुश बीसीए, अंकित नागर, देवेंद्र एमपीईएस, मनदीप अस्थाना, आदित्य प्रताप सिंह दांगी एमपीईएस, निखिल हडिया एमपीईएस, उदयभान बीपीटी टीम का कोच शाहनवाज हुसैन को नियुक्त किया गया है।

सभी चयनित खिलाड़ियों को एलएनसीटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति जय नारायण चौकसे, अनुपम चौकसे कुलाधिपति जेएनसीटी प्रोफेशनल युनिवर्सिटी, धर्मेंद्र गुप्ता एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एलएनसीटी युनिवर्सिटी, प्रोफेसर एन.के. थापक वाइस चांसलर, अजीत सोनी रजिस्ट्रार, अशोक कुमार राय डॉयरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन,पंकज कुमार जैन स्पोर्ट्स डायरेक्टर एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, बी.एस. पवार एचओडी डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकल एजुकेशन, तनवंत सिंह, महेश सोधिया,अर्चना सेन ने शुभकामनाएं दी।