सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : गुवाहाटी, असम में आयोजित किए जा रहे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के चौथे संस्करण के लिए जूडो, अंडर 70 वेट कैटेगरी में एलएनसीटी विश्वविद्यालय की सौम्या दुबे (बीपीईएस प्रथम वर्ष) का चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता 29 फरवरी 2024 तक आयोजित की जा रही है।
सौम्या का चयन जेएनडीयु विश्वविद्यालय, अमृतसर में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी जूडो प्रतियोगिता 2023-24 मे शानदार प्रदर्शन ( टॉप 8 )के आधार पर किया गया है। इससे पूर्व भी सौम्या कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओ में पदक अर्जित कर चुकी हैं।
सौम्या को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के चौथे संस्करण में चयन होने पर एलएनसीटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति जय नारायण चौकसे, अनुपम चौकसे कुलाधिपति जेएनसीटी प्रोफेशनल युनिवर्सिटी, धर्मेंद्र गुप्ता एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एलएनसीटी युनिवर्सिटी, प्रोफेसर डॉ. एन.के. थापक वाइस चांसलर, अजीत सोनी रजिस्ट्रार, पंकज कुमार जैन स्पोर्ट्स डायरेक्टर एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, आकाश दुबे आईटी हेड, रमेश शुक्ला असिस्टेंट रजिस्ट्रार बी.एस. पवार एचओडी डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकल एजुकेशन, तनवंत सिंह, महेश सोधिया,अर्चना सेन ने शुभकामनाएं दी।