सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल की अध्यक्षता में भोपाल के कोलार स्थित एलएनसीटी विश्वविद्यालय में तीसरे दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते भी मंच पर मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में 27 गोल्ड मेडल, 58 पीएचडी उपाधि और 642 ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री स्टूडेंट्स को प्रदान की गई।
महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने आयोजित कार्यक्रम में शामिल अतिथियों छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि डिग्री लेने वाले सभी स्टूडेंट्स, टीचर्स और उनके अभिभावकों को बहुत सारी बधाई। गुरुजनों और पलकों की कड़ी मेहनत और लगन का यह सुअवसर है। यह याद रखने का प्रसंग है कि भावी जीवन में होने वाले बदलाव से सिखाना ही शिक्षा है। स्वामी विवेकानंद जी ने कहा है कि, ‘परिवर्तन तुम्हारी सच्ची शिंक्षा का परिणाम है।’ उन्होंने कहा कि किसी भी देश की प्रगति का आधार मानव संसाधन से होता है, इसकी गुणवत्ता शिक्षा की गुणवत्ता पर निर्भर करती है।
यूनिवर्सिटी के चांसलर जय नारायण चौकसे ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा की, पिछले कुछ महीनो में हमने जो मेहनत की है, आज दीक्षांत समारोह के माध्यम से हमें उसका रिजल्ट मिल रहा है। जिन्हे आज उपाधि मिलने वाली है उनसे दो शब्द कहना चाहता हूं कि, जीवन में किसी भी काम की शुरुआत से पहले अपने माता पिता को याद करें, क्यूंकि वो ही सब कुछ है। उन्होंने कहा जीवन में जो भी काम करों चाहे वह व्यापार हो या नौकरी उसको इतनी शिद्दत से करें की आप को ऐसा लगे की इससे अच्छा और कोई काम है ही नहीं।
यह समझकर आप आगे बढ़िए, जिंदगी में सफल व्यक्ति कहलाएंगे। डिग्री लेकर निकल रहे स्टूडेंट्स को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे राष्ट के निर्माण में अपना बेहतर योगदान दें और उसे विश्वगुरु बनने की दिशा में अग्रसर बनाए रखें। उन्होंने डिग्री ले रहे सभी स्टूडेंट्स को बेहतर नागरिक बनकर समाज में योगदान देने को कहा।
आयोजित समारोह में उपस्थित एलएनसीटी यूनिवर्सिटी की वाइस चेयर पर्सन पूनम चौकसे डायरेक्टर धर्मेंद्र गुप्ता डायरेक्टर डॉ श्वेता चौकसें डायरेक्टर पूजाश्री चौकसे वाईस चाँसलर डॉ एन के थापक रजिस्ट्रार ए. के. सोनी सभी छात्रओ को अपने उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी
कार्यक्रम के अंत में एलएनसीटी समूह के प्रो-चांसलर डॉक्टर अनुपम चौकसे ने समारोह में मौजूद सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।