सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एलएनसीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, जिसमें एलएनसीटी कॉलेज, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, एलएनसीटी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी और जेएनसीटी प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी शामिल हैं, के द्वारा पुलवामा हमले की 5वीं बरसी पर बहादुर शहीदों को याद करते हुए देश की सेना, केन्द्री य अर्धसैनिक बलों और मप्र पुलिस के कर्मियों, उनकी संतानों और शहीदों के आश्रितों के लिए एक विशेष वित्तीय सहायता-सह-छात्रवृत्ति पैकेज की घोषणा की गई।
इस विशेष पैकेज में विभिन्न लाभार्थियों को 10 से 80 प्रतिशत के बीच शुल्क रियायतें प्रदान की गई हैं । योजना का अधिकतम लाभ शहीदों के आश्रितों को मिलेगा, क्योंकि उन्हें सामान्य पाठ्यक्रम शुल्क में 80% तक छात्रवृत्ति/फीस में छूट प्रदान करने की घोषणा की गई है।
इस अवसर पर एलएनसीटी ग्रुप ने कोलार रोड भोपाल स्थित यूनिवर्सिटी कैंपस में आयोजित एक भव्य एवं गरिमामयी समारोह में देश के जांबाज शहीदों को याद किया। संजय कुमार, डीआइजी, सीआरपीएफ कार्यक्रम के मुख्यम अतिथि रहे और जे.एन.चौकसे, चेयरमेन एलएनसीटी ग्रुप, अनुपम चौकसे, सचिव एलएनसीटी ग्रुप, एन.के. थापक, कुलपति, एलएनसीटीयू, आर.के.चौरसिया, निदेशक (पैरा-मेडिक) और अजीत कुमार सोनी, रजिस्ट्रार, उपस्थिति से गरिमामयी बनाया।
समारोह में विभिन्न सुरक्षा बलों के अधिकारियों और जवानों ने भी शिरकत की तथा विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों और छात्रों ने उनका हार्दिक अभिनंदन किया। कार्यक्रम में भारत तिब्बदत सीमा पुलिस के पाइप बैंड दल ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए देशभक्ति धुनों की मनमोहक प्रस्तु तियां दीं। समारोह में एलएनसीटी प्रबंधन द्वारा शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया गया।