सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: भोपाल एलएनसीटी खेलोत्सव के दूसरे राउंड का आयोजन एलएनसीटी रायसेन रोड भोपाल में दिनांक 05 मार्च 2024 तक किया जा रहा है। जिसमें शतरंज, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम, वॉलीबॉल, फुटबॉल, चाइनीस चेकर, इत्यादि खेलों में लगभग 380 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं ।

प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए टेबल टेनिस महिला वर्ग पहले सेमीफाइनल मुकाबले में आस्था राजपूत ईसी ने मुस्कान डांगी ईसी को 3-0 से, दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में तनु गौर एआईडीएस ने चंचल बैरागी सीएसई को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

फाइनल मुकाबले में आस्था राजपूत ईसी ने तनु गौर एआईडीएस को 3-2 से हराकर विजेता रही।
टेबल टेनिस पुरुष वर्ग पहले सेमीफाइनल मुकाबले में गर्वित शर्मा आईओटी ने गौतम भट्ट एआईडीएस को 3-2 से, दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में आयुष श्रीवास्तव एआईएमएल ने अमृत सीएसई को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

फाइनल मुकाबले में आयुष श्रीवास्तव एआईएमएल को गर्वित शर्मा आईओटी ने 3-2 से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया।
शतरंज पुरुष मुकाबले में अर्जुन भारद्वाज सीएसई प्रथम, एवं सूर्यांश गौर सीएसई आईओटी दूसरे स्थान पर रहे।

केरम महिला वर्ग मुकाबले में शालू यादव बी. फार्मा प्रथम, सौम्या अग्रवाल सीएसई दूसरे स्थान पर रही।
कैरम पुरुष वर्ग मे अंशुल राय मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रथम, मयूर यादव सीएसई डाटा साइंस द्वितीय स्थान पर रहे।

एलएनसीटी फार्मेसी बैडमिंटन कोर्ट पर आयोजित बैडमिंटन महिला वर्ग मुकाबले में पहले सेमीफाइनल मुकाबले में अनन्या धगट बीटेक सीएसई को आस्था सनोदिया एआईएमएल ने 15-14, 15-12 से, दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले मे महक जालोरी सीएसई एआईएमएल को श्रेयांशी सोनी सीएसई आईओटी ने 15-05, 15-04 से हराकर फाइनल मे प्रवेश किया।

फाइनल मुकाबले में श्रेयांशी सोनी सीएसई आईओटी ने आस्था सनोदिया एआईएमएल को 15-06, 15-2 से हराकर विजेता रही।