सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एलएनसीटी स्पोर्ट्स अचीवर्स अवॉर्ड समारोह 20026 किया गया। समारोह में खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रशिक्षकों, खेल प्रशासकों, खेल विशेषज्ञों एवं खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि अशोक ध्यानचंद, ओलंपियन एवं अर्जुन अवॉर्डी, श्वेता चौकसे, प्रो-चांसलर, एलएनसीटी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, नरेंद्र कुमार थापक, वाइस चांसलर, एलएनसीटी विश्वविद्यालय, डी.के. सतपथी, डीन स्टूडेंट वेलफेयर, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, ए.के. सिंघई, डीन एकेडमिक, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, ए.के. चौधरी, मेडिकल डायरेक्टर, डायरेक्टर, एलएनसीटी ग्रुप उपस्थित रहे।

सम्मानित प्रशिक्षकों एवं खेल विशेषज्ञों में अशोक कोंडाजी दुधारे,सुशील सिंह ठाकुर, अजय पाल, सी.एस. धाकड़, प्रदीप रावत सी.पी. भाटी,अबरार अहमद शेख, अनूप सिंह, धर्मेश यशलहा संध्या मेहरा, मनीषा हुड्डा,साजिद नूर,अजय श्रीवास्तव, वर्षा पटेल, मनिंदर सिंह, विनोद पांडे, विष्णु कांत सहाय जितेश पवार शामिल रहे।

सम्मानित खिलाड़ियों में सौम्या तिवारी (क्रिकेट), खुशी दाभाड़े (फेंसिंग), उदित पटेल (कुश्ती), भूमि बघेल (कैनो स्लालम), मनीषा डांगी (रोइंग), निहारिका सिंह (कयाकिंग एवं कैनोइंग), संजू सिंह राजपूत एवं अनुष्का बनवार (हॉकी), वरिधि दुबे (बॉक्सिंग), प्रार्थना भुई (नौकायन), अस्नी भारती, सौम्या नाहर (खो-खो), अर्बिश मकरानी (पेंचक सिलाट), रेनू एवं प्रिया ठाकुर (जू-जित्सु), हिमांशु घुसर (आर्म रेसलिंग), कृष्णकांत पटेल, हर्षित जैन एवं सिद्धांत कुशवाहा (फ्रंटबॉल), अनुराग मीणा (जू-जित्सु), अंशुजॉय दास एवं सौरभ कुमार गिरी (कराटे), रोहित सिंह चौहान (आर्म रेसलिंग), मयूरी बुवाड़े एवं अरमान गुप्ता (फ्रंटबॉल), करिश्मा बोहरे (आइस स्टॉक), सिपत सिंह, तन्मय (रग्बी), दिव्या मिश्रा एवं आदेश खंडा (ड्रैगन बोट रेसिंग) शामिल रहे।

इन सभी खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एलएनसीटी विश्वविद्यालय एवं मध्य प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। समारोह में उनके योगदान एवं उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।

साथ ही एलएनसीटी ग्रुप के वर्ष 2025-26 के मेडलिस्ट खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि लगभग 5 लाख प्रदान की गई तथा राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं एलुमनी को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

समारोह का उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना, युवा खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना तथा खेल क्षेत्र में योगदान देने वाले प्रशिक्षकों एवं विशेषज्ञों के प्रति सम्मान व्यक्त करना है।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एलएनस #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #20026 #सलर