सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : केसरवानी वैश्य समाज समिति की प्रबंध कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को भोपाल के केसरवानी वैश्य समाज भवन,नारायण नगर में संपन्न हुआ। जिसमें समाज के लगभग सवा सौ से अधिक गणमान्य सदस्य शामिल हुए।
चुनाव प्रकिया के तहत पांचो निर्वाचन अधिकारी महेश गुप्ता, बी एल गुप्ता, प्रेम गुप्ता, ममता के शरी, प्रवीण वानी की मौजूदगी में निम्न पदों के चुनाव सर्वसम्मति से किये गये। जिसमें वरिष्ठ अध्यक्ष रूपकुमार गुप्ता, अध्यक्ष पद हेतु अनिल गुप्ता,सचिव पद हेतु संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष पद हेतु राजेश गुप्ता, उपाध्यक्ष पद हेतु राजकुमार गुप्ता, शालिनी गुप्ता , राकेश गुप्ता, अमृतलाल गुप्ता, सहसचिव पद हेतु गुलाब चन्द्र गुप्ता, सहकोषाध्यक्ष पद हेतु पूजा केसरवानी ,संगठन मंत्री पद हेतु अनंतलाल गुप्ता, सुनील गुप्ता, विजय गुप्ता, सविता गुप्ता, प्रचार प्रसार मंत्री सुनील केशरी, गंगाप्रसाद गुप्ता, रमेश चन्द्र गुप्ता, अंक क्षण पद हेतु राखी गुप्ता, कार्य सदस्य हेतु विजय गुप्ता को निर्वाचित किया गया।
पूर्व अध्यक्ष/संरक्षक डॉ. महेश गुप्ता के द्वारा सभी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यकारी अध्यक्ष द्वारा सभी उपस्थिति गणमान्य सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।