सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री, एल. मुरुगन ने राजधानी भोपाल में मंत्रालयों के विभिन्न विभागों एव ईकाइयों की कार्यप्रणाली की समीक्षा बैठक ली। एल. मुरुगन आज एक दिवसीय प्रवास पर भोपाल पहुचे । मुरगन ने यहाँ सर्किट हाउस मे आहूत बैठक मे सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के विभिन्न विभागों के प्रमुखों से विस्तारपूर्वक जानकारी ली। विभागों के अधिकारियों ने भावी कार्ययोजना की जानकारी भी दी । सूचना प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन ने संतोष जताते हुए आवश्यक निर्देश भी दिये।
बैठक में भोपाल में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के वरिष्ठतम अधिकारी प्रशांत पाठरावे, अपर महानिदेशक, पत्र सूचना कार्यालय के नेतृत्व में मंत्रालय के अनेक विभागों के अधिकारी बैठक में उपस्थित हुये । बैठक से पहले सूचना एवं प्रमारण राज्य मंत्री एल मुरुगन ने विधानसभा में जाकर राज्यसभा के लिये अपना नामंकन पत्र भी दाखिल किया।