सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: प्रदेश की सामाजिक चेतना, सांस्कृतिक, कला, पर्यावरण सुरक्षा एवं नागरिक अधिकार के लिए प्रतिबद्ध संस्था “जिज्ञासा” ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शुक्रवार को गणेश चौक मंगलवारा में सम्मान समारोह एवं भजन संध्या का आयोजन किया। इस अवसर पर समाज के उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले समाजसेवियों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में पिछले दिनों निर्वाण अवस्था को प्राप्त जैन आचार्य भगवन विद्यासागर महाराज के चित्र के सन्मुख दीप प्रज्जवलित कर उन्हें विनयांजलि, श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद भजन संध्या, देश भक्ति गीत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जैन समाज की अंगदानी पुष्पलता जैन एवं देहदानी कुसुम देवी जैन का सम्मान उनके परिजनों लखनलाल जैन एवं सौभाग्यमल जैन को सम्मान देकर किया गया। समाजसेवी स्वर्गीय हीरालाल मेवादेवी स्मृति सम्मान एवं अंगदानी अनमोल स्मृति सम्मान से डा.नरेन्द्र जैन, मीना जैन, संयम जैन पत्रकार, मेहबूब सिद्दीकी को सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह के दौरान जिज्ञासा संस्था के अध्यक्ष आनंद तारण ने कहा कि पिछले 30 वर्षों से जिज्ञासा संस्था दिग्विजय सिंह के जन्मदिन पर समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तित्वों को सम्मानित करने का निरंतर प्रयास कर रही है, जिससे प्रेरित होकर अन्य जन भी पीड़ित, शोषित मानवता के कल्याण के लिए आगे आते रहे हैं। समारोह का संचालन हिन्दु उत्सव समिति के महामंत्री सुबोध जैन एवं राजेंद्र सेवक ने किया।

समारोह में पूर्व महापौर दीपचंद यादव, नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, जैन समाज के अध्यक्ष मनोज बांगा, चंदाप्रभु जैन मंदिर मंगलवारा के अध्यक्ष आदित्य मन्या, पार्षद गुड्डू चौहान, धर्मप्रेमी नवीन तारण, पद्मावती पोरवाल समाज के अध्यक्ष सुरेश जैन, सुरेंद्र जैन, राकेश गोहिल एडवोकेट, शरद गोहिल, दिनेश तारण, दीपक तारण, वरिष्ठ शायर एवं मंच संचालक बद्र वास्ती, शिखा तारण, प्रवीण जैन, हैदरअली खान, सैयद मुजफ्फर अली, राजेश यादव, राजेंद्र ठाकुर, सौरभ जैन, नीरज जैन, गुड्डु भाई, अमरीश जैन, भंवरलाल प्रजापति, देवेन्द्र बना, कृष्णमोहन गुप्ता एडवोकेट, रोहित प्रजापति, वेदांश तारण, अमन सिंह ठाकुर, राहुल जी सहित अनेक नागरिक उपस्थित थे।