सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: सी.एम.ई. हॉल जे.के. हॉस्पिटल में एक्यूपंक्चर कोर्स प्रमोशन का सेमिनार आयोजित किया गया। प्रमुख अतिथि में एल.एन.सी.टी. यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर नरेन्द्र कुमार थापक, पॅरामेडिकल डायरेक्टर राजकिशोर चौरसीया एवं रजिस्ट्रार, अजित कुमार सोनी उपस्थित थे।

प्रमुख वक्ता के रूप में मृणाल धार्मिक प्रोफेसर, एल.एन. आयुर्वेद कॉलेज डायरेक्टर एक्यूपंक्चरविभाग, एल.एन.सी.टी. यूनिवर्सिटी।

डॉ. धार्मिक ने बताया कि एक छोटी पतली सुई से सारी बीमारियां ठीक की जाती है। रोगी को एक साथ 16 सुई लगाकर मशीन द्वारा शरीर की रक्ताभिसरण क्रिया सुधारकर रोग दुरुरत किये जाते है। सुई लगाते समय कुछ भी दर्द नही होता, न ही सुई निकालते समय शरीर से खून निकलता है। उन्होंनें जे.के. हॉस्पिटल कोलार में केवल 403 दिन में 4,638 (चार हजार छः सौ अडतीस) एक्यूपंक्चर

प्रक्रिया रूग्ण के उपर की है। समाज में ज्यादा से ज्यादा अॅक्युपंक्चर डॉक्टर तैयार हो इसलिये एल.एन.सी.टी. युनिवर्सिटी में यह कोर्स शुरू हो गया है। इस कोर्स में एम.बी.बी.एस., बी.ए.एम.एस., बी.डी.एस., बी.एच.एम.एस./ फिजियोथेरेपिस्ट, योगा, फार्मासिस्ट, नैचरोपैथी के डॉक्टर है, वो एडमिशन ले सकते है।
एक्यूपंक्चर चिकित्सा पद्धति के लिए रूग्ण जे.के. हॉस्पिटल में आकर अपना इलाज करवा सकते है।