सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल, सितंबर 2026। टेडएक्स शाहपुरा लेक 2026 का आयोजन 12 सितंबर 2026 को भोपाल में किया जाए रहा है। इस वर्ष आयोजन की थीम ‘ऑफ्टर द बिगनिंग’ रखी गई है, जिसके माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों के नेतृत्वकर्ताओं, रचनाकारों, नवाचारकर्ताओं, खिलाड़ियों और सामाजिक बदलाव के लिए कार्य कर रहे प्रेरक व्यक्तित्वों को एक मंच पर लाया जाएगा।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विशेषज्ञ और प्रेरक वक्ता अपने अनुभव और विचार साझा करेंगे। इनमें भारतीय प्रबंधन संस्थान, इंदौर के निदेशक. हिमांशु राय; लिंक्डइन इंडिया की वरिष्ठ क्रिएटर मैनेजर ईशा चितनिस; एफिनिटी ग्लोबल की उपाध्यक्ष एवं ग्लोबल मार्केटिंग हैड नेहा सक्सेना; खिलाड़ी, कवयित्री, कहानीकार एवं कंटेंट क्रिएटर भावना जायसवाल; भारतनामा की संस्थापक एवं बिज न्यूज की चीफ बिल्डर जयंत मुंद्रा; हार्डवेयर एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रणालियों के विशेषज्ञ लक्षवीर राव तथा यूनिसेफ मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के संचार विशेषज्ञ अनिल गुलाटी शामिल हैं।

प्रत्येक वक्ता इस केंद्रीय विचार ‘ऑफ्टर द बिगनिंग’ पर अपनी दृष्टि साझा करेगा कि पहला कदम उठाने के बाद क्या होता है—चाहे वह संस्थाओं का निर्माण हो, नवाचार को आगे बढ़ाना हो, बदलाव के बीच नई राह तलाशना हो, कहानियां कहना हो, सामाजिक प्रभाव पैदा करना हो या संभावनाओं को नए रूप में परिभाषित करना हो।

आईसेक्ट इंडिया इस आयोजन का मुख्य सहयोगी, स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी विश्वविद्यालय सहयोगी तथा रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय शैक्षणिक सहयोगी है।

इस सहभागिता पर स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति एवं आईसेक्ट इंडिया के कार्यकारी उपाध्यक्ष सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा, “हर शुरुआत एक संभावना को जन्म देती है, लेकिन हम उसके बाद क्या चुनते हैं, यही उस संभावना को अर्थ देता है। ‘ऑफ्टर द बिगनिंग’ इस विचार को बेहद खूबसूरती से व्यक्त करता है। आईसेक्ट इंडिया में हमारी यात्रा हमेशा विचारों को उनकी शुरुआत से आगे ले जाने और लोगों के लिए सीखने, निर्माण करने तथा सार्थक प्रभाव पैदा करने के रास्ते तैयार करने की रही है। टेडएक्स शाहपुरा लेक ऐसे महत्वपूर्ण संवादों का मंच है, जहां विभिन्न क्षेत्रों की आवाजें हमारी सोच को नई दिशा देने और सकारात्मक कार्रवाई के लिए प्रेरित करने की क्षमता रखती हैं।”

रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, भोपाल की प्रो-चांसलर एवं आईसेक्ट समूह के विश्वविद्यालयों की निदेशक डॉ. अदिति चतुर्वेदी ने कहा, “सबसे प्रभावशाली कहानियां केवल शुरुआत की नहीं होतीं, बल्कि उस यात्रा की होती हैं जो पहले कदम के बाद शुरू होती है। यह वह चरण है, जब दृष्टि प्रतिबद्धता से जुड़ती है, जिज्ञासा प्रगति को गति देती है और व्यक्ति अनिश्चितताओं के बावजूद आगे बढ़ने का निर्णय लेता है। ‘ऑफ्टर द बिगनिंग’ ऐसी थीम है, जो सीखने, नवाचार और नेतृत्व की यात्रा से गहराई से जुड़ती है। टेडएक्स शाहपुरा लेक के माध्यम से हम ऐसा मंच तैयार करना चाहते हैं, जहां विचार लोगों को अलग ढंग से सोचने, संभावनाओं को अपनाने और अपनी यात्रा में सार्थक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करें।”

विभिन्न विषयों, अनुभवों और पीढ़ियों को जोड़ने वाले विचारों पर केंद्रित टेडएक्स शाहपुरा लेक 2026 का उद्देश्य ऐसे सार्थक संवाद और नए दृष्टिकोण प्रस्तुत करना है, जिनका प्रभाव कार्यक्रम के समापन के बाद भी लोगों की सोच और जीवन-यात्रा में बना रहे।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #डएक #2026 #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #वकर