सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भाभा विश्वविद्यालय, भोपाल मे भाभा विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय एवम आरती एंड विनीत मेहरोत्रा वेलफेयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के सेमिनार हॉल में एक प्रेरणादायक एवं मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रतिकुलगुरू एन के अग्रवाल, ग्रुप डायरेक्टर मनोज कुमार शुक्ला, कुलसचिव शयाम पाटकार, अधिष्ठाता अशोक कुमार झाला, प्राचार्य तृप्ति अरजरिया, विभाग प्रमुख सुरेश गावंडे, पुष्पेंद्र कुशवाहा एवं फैकल्टी सदस्य तथा विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए।
इस सत्र के मुख्य वक्ता थे श्री उमेश कबीर — एक ख्यातिप्राप्त आध्यात्मिक गुरु, धर्मशास्त्र के शोधकर्ता, शिक्षाविद् एवं जीवन मार्गदर्शक। काशी के कबीरचौरा मठ स्थित मूलगढ़ी आश्रम से जुड़े उमेश कबीर ने कबीर दर्शन, कर्म, धर्म, आत्मविकास, एवं करियर निर्धारण जैसे विषयों पर अत्यंत सरल, व्यावहारिक और प्रेरक शैली में विचार साझा किए।
उन्होंने युवाओं को अपने भीतर झाँकने, उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने और करियर के साथ संतुलन बनाने की प्रेरणा दी। उनके वक्तव्य ने छात्रों को न केवल मानसिक स्पष्टता प्रदान की बल्कि आत्मिक जागृति का भी अनुभव कराया। कार्यक्रम के अंत में भाभा विश्वविद्यालय के प्रबंधन ने फाउंडेशन एवं उमेश कबीर के प्रति आभार प्रकट किया और भविष्य में इस प्रकार के और सत्र आयोजित करने की संभावना व्यक्त की।
यह आयोजन शिक्षा और सेवा के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण बना, जहाँ छात्र केवल प्रेरित नहीं हुए, बल्कि उन्हें एक जीवनदर्शी दृष्टिकोण भी प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन सिद्धार्थ ने किया।
#भाभाविश्वविद्यालय #उमेशकबीर #प्रेरणादायक्सत्र #आध्यात्मिकगुरु #करियरमार्गदर्शन #छात्रजीवन #भोपालकार्यक्रम #शिक्षाऔरविकास