सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: इंदौर के न्यायिक इतिहास में पहली बार ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 से 30 जून तक घोषित किए जाने के खिलाफ वकील मुखर हो गए। शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में 550 से ज्यादा वकीलों ने काली व लाल पट्टी बांधकर इस फैसले का विरोध दर्ज कराया। जिन वकीलों ने काला कोट पहना था, उनकी बांह पर लाल पट्टी बांधी गई थी।

वहीं जो वकील सफेद शर्ट पहनकर आए थे, उनकी बांह पर काली पट्टी बांधी गई थी। बार अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष श्रीराम भदौरिया के मुताबिक अब 24 मई को काला दिवस मनाया जाएगा। सदस्य वरुण रावल के मुताबिक सदस्यों को मई में अवकाश की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। 15 जून के बाद तेज बारिश का दौर शुरू हो जाता है और ऐसे में उस समय वेकेशन की जरूरत महसूस नहीं होती। इस व्यवस्था को बदला जाना चाहिए।