सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ /एजेंसियाँ/ भोपाल: सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ / एजेंसियां, भोपाल: साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन (SAFF) चैंपियनशिप 2026 में हिस्सा लेने ढाका पहुंची भारतीय फुटबॉल टीम को टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा। मंगलवार, 3 नवंबर को बांग्लादेश की राजधानी पहुंचने के बाद खिलाड़ियों को ठहरने के लिए होटल में कमरे नहीं मिले। इस घटना ने टूर्नामेंट के आयोजन और मेजबान व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रिपोर्टों के मुताबिक, भारतीय दल दोपहर करीब 2:15 बजे ढाका पहुंचा था। टीम को गुलशन एवेन्यू स्थित एक निजी होटल में ठहराया जाना था। खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ जब वहां पहुंचे तो पता चला कि उनके नाम से कमरे बुक या आवंटित ही नहीं किए गए थे। इसके बाद टीम को कई घंटों तक इंतजार करना पड़ा। शाम करीब 5 बजे तक भी रहने की व्यवस्था नहीं हो सकी थी। बाद में खिलाड़ियों के लिए वैकल्पिक होटल में इंतजाम किए जाने की जानकारी सामने आई। भारत इस प्रतियोगिता में अपने खिताब का बचाव करने उतरेगा। हालांकि, इस बार अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने मुख्य सीनियर टीम के बजाय अंडर-23 कोच नौशाद मूसा के नेतृत्व में दूसरी टीम भेजी है। सीनियर टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ दो अंतरराष्ट्रीय मैत्री मुकाबलों की तैयारी कर रही है।

भारत को ग्रुप-बी में पाकिस्तान और मालदीव के साथ रखा गया है। टीम का पहला मुकाबला 5 नवंबर को ढाका के नेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान से होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा। भारत ने 2023 में पिछला संस्करण जीतकर नौवीं बार SAFF चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया था।


Hashtags: #ScienceTechnology #Bhopal #ढाका #भारतीय #फुटबॉल #टीम #नहीं #मिले #होटल #ढाकामेंभारतीयफुटबॉल