सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ /एजेंसियाँ/ भोपाल: सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ / एजेंसियां, भोपाल:
अंतरिक्ष की ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए रॉकेट ही एकमात्र रास्ता नहीं है। चेन्नई की एयरोस्पेस स्टार्टअप एयरो लॉन्च इंडिया ने हाई-एल्टीट्यूड बैलून की मदद से कार का एक छोटा बोनट पृथ्वी से करीब 21 किलोमीटर की ऊंचाई तक पहुंचाकर अनोखा प्रयोग किया है। इस मिशन के जरिए कंपनी ने दिखाया कि गुब्बारे की मदद से भी पृथ्वी के वायुमंडल की ऊपरी परतों तक वैज्ञानिक उपकरण और अन्य पेलोड भेजे जा सकते हैं।
यह मिशन 1 नवंबर 2026 को तमिलनाडु के कुड्डालोर स्थित कृष्णास्वामी कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस से लॉन्च किया गया। HAB0226 नाम के इस मिशन में कार के मिनिएचर बोनट पर कारजस्पा की एजिस एक्सजी सीरीज की पेंट प्रोटेक्शन फिल्म (PPF) लगाई गई थी। यह प्रयोग ऑटोमोटिव ब्रांड कारजस्पा के 20 वर्ष पूरे होने के अवसर पर किया गया।
माइनस 50 डिग्री तापमान में हुई जांच करीब दो घंटे की उड़ान के दौरान पेलोड लगभग 21 किलोमीटर की ऊंचाई तक पहुंचा। वहां तापमान शून्य से 50 डिग्री सेल्सियस नीचे तक दर्ज किया गया। इस ऊंचाई पर कम वायुदाब और तेज पराबैंगनी (UV) विकिरण जैसी परिस्थितियों में फिल्म की क्षमता को परखा गया। कंपनी के अनुसार, वापसी के बाद कोटिंग में कोई स्पष्ट बदलाव नहीं दिखाई दिया।
इस पेलोड को हल्के एक्सपैंडेड पॉलीस्टाइरीन, कार्बन फाइबर पाइप और विशेष रूप से तैयार किए गए पुर्जों से बनाया गया था। उड़ान की रिकॉर्डिंग 5.7K रिजॉल्यूशन वाले 360-डिग्री कैमरे से की गई। मिशन में स्पेस टेक्नोलॉजी एंड एयरोनॉटिकल रॉकेट्री (STAR) का यूवी डेटा लॉगर भी भेजा गया, जो अलग-अलग ऊंचाइयों पर पराबैंगनी विकिरण का आंकड़ा जुटा रहा था।
रॉकेट के बिना नियर-स्पेस तक पहुंच गौरतलब है कि एलन मस्क ने 2018 में अपनी टेस्ला रोडस्टर कार को स्पेसएक्स के फाल्कन हेवी रॉकेट से अंतरिक्ष में भेजा था। वहीं भारतीय स्टार्टअप ने रॉकेट के बजाय गुब्बारे का इस्तेमाल किया। हालांकि, यह अंतरिक्ष मिशन नहीं, बल्कि पृथ्वी के समताप मंडल के करीब स्थित उच्च वायुमंडलीय क्षेत्र तक पहुंचने वाला प्रयोग था। इस तरह के हाई-एल्टीट्यूड बैलून वैज्ञानिक अनुसंधान, मौसम संबंधी आंकड़े जुटाने और नई तकनीकों के परीक्षण के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।
Hashtags: #ScienceTechnology #Bhopal #एलन #मस्क #रॉकेट #भेजी #कार #भारतीय #स्टार्टअप #एलनमस्कनेरॉकेट