सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान,भोपाल में दिनांक 21 मई 2024 को उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रायोजित “उच्च शिक्षा में ब्लेंडेड मोड से शिक्षण एवं अधिगम की प्रासंगिकता” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया जा रहा है। इस वेबिनार में इग्नू तथा आईआईटी नई दिल्ली के विषय विशेषज्ञों द्वारा जानकारी साझा की जावेगी। वेबिनार के संयोजक डॉ आर के श्रीवास्तव, आयोजन सचिव डॉ मीनाक्षी राठी तथा आयोजन संयुक्त सचिव डॉ समन द्वारा बताया गया है कि इस वेबिनार में देश के 22 राज्यों से लगभग 250 से अधिक प्रतिभागियों द्वारा पंजीयन किया जा चुका है l इसके साथ ही 25 से अधिक शोध पत्र की प्रस्तुति भी की जावेगी। वेबिनार का आयोजन संस्थान के संचालक डॉ. प्रज्ञेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में किया जा रहा है l आईईएचई की अभिनव पहल आई-ज्ञानमेघ और आईक्यूएसी के सहयोग से उच्च शिक्षा में विभिन्न माध्यम से शिक्षण पद्धति में तकनीकी नवाचार का समावेश किये जाने और विद्यार्थी हेतु पठन-पाठन एवं अध्ययन को सुगम तथा सरल बनाने के उद्देश्य से इस वेबिनार का आयोजन किया जा रहा है