सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : नगर पालिका निगम भोपाल के नवीन भवन के उद्घाटन अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में डायमंड बैंड पार्टी द्वारा प्रस्तुत शहनाई वादन की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा पार्टी के मुख्य सदस्य लक्ष्मण राव को एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दिए जाने की घोषणा की गई थी।
मुख्यमंत्री की उक्त घोषणा के परिपालन में अनुविभागीय अधिकारी टी.टी. नगर वृत्त डॉ. अर्चना शर्मा द्वारा डायमंड बैंड पार्टी के मुख्य सदस्य लक्ष्मण राव को एक लाख रुपये की राशि का चेक प्रदान किया गया।
समारोह में डायमंड बैंड पार्टी द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक शहनाई वादन को उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों द्वारा सराहा गया।
#नगर_निगम #भवन_उद्घाटन #शहनाई_वादन #सांस्कृतिक_कार्यक्रम #संगीत #नगर_समाचार #परंपरा #उद्घाटन_समारोह