सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : ओटीटी की सबसे चर्चित और हाइएस्ट रेटेड वेब सीरीज Wednesday का सीजन 2 पार्ट 2 आखिरकार रिलीज हो गया है। 3 सितंबर को आए नए एपिसोड्स ने दर्शकों को पहले से ज्यादा रोमांचक ट्विस्ट दिए। सबसे बड़ा सरप्राइज तब मिला जब वेंस्डे का सबसे करीबी ही असली दुश्मन निकल आया।
कहानी की शुरुआत पिछले पार्ट से आगे बढ़ती है, जहां टाइलर के बाहर आने के बाद वेंस्डे को नई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इस बार कहानी और भी गहरी और सस्पेंस से भरी है। क्लाइमेक्स में हुए धमाकेदार खुलासे ने दर्शकों को हैरान कर दिया। इस शॉकिंग एंडिंग ने न सिर्फ फैंस को चौका दिया बल्कि अगले सीजन यानी Wednesday Season 3 का हिंट भी दे दिया है।
सीरीज में रहस्य और थ्रिल के साथ-साथ वेंस्डे की स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी को भी दर्शाया गया है। दर्शक सोशल मीडिया पर शो की तारीफ करते नहीं थक रहे और क्लाइमेक्स को अब तक का सबसे पावरफुल बताया जा रहा है।
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुए इन नए एपिसोड्स को लेकर फैंस में गजब का उत्साह है। वेंस्डे की यह यात्रा अब और दिलचस्प मोड़ ले चुकी है और तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार शुरू हो गया है।
#WednesdaySeason2 #WebSeries #Entertainment #OTT #WednesdayNetflix