सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  :  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने ‘विकसित यूपी @2047’ का बिगुल बजाकर देश में नई मिसाल कायम की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत @2047’ संकल्प को गति देने में उत्तर प्रदेश सबसे आगे रहा है। योगी सरकार की दूरदर्शी सोच और जनता-आधारित योजना को देखते हुए अब महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की भाजपा सरकारों ने भी अपने राज्यों में मिशन 2047 लागू करने का निर्णय लिया है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अधिकारियों को तुरंत कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। यूपी का मॉडल, जिसमें डिजिटल और ग्राउंड-लेवल प्लेटफॉर्म के जरिए जनता की भागीदारी सुनिश्चित की गई, अब दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा बन चुका है।

योगी सरकार ने इस अभियान के तहत 400 से अधिक विशेषज्ञों की टीम बनाई और गांव-गांव जाकर जनता से संवाद किया। अब तक 1 लाख से अधिक सुझाव सरकार तक पहुंचे हैं। मिशन 2047 तीन थीम्स – ‘अर्थ शक्ति’, ‘सृजन शक्ति’ और ‘जीवन शक्ति’ – और बारह सेक्टरों पर केंद्रित है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और रोजगार शामिल हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश द्वारा योगी मॉडल को अपनाना यह संकेत देता है कि भविष्य का भारत मोदी-योगी के विजन और रोडमैप पर आकार लेगा।

#मिशन2047 #योगीआदित्यनाथ #विकसितयूपी #प्रधानमंत्रीमोदी #राष्ट्रीयविजन