सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की भोपाल शाखा ने होटल आतिशय, एम.पी. नगर, भोपाल में जीएसटी 2.0, वर्ल्ड बैंक आउटरीच एवं टैक्स ऑडिट विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का सफल आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे एक समृद्ध मंच के रूप में देखा जहाँ उन्हें नवीनतम वित्तीय एवं विनियामक विकासों पर जानकारी प्राप्त हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ परंपरागत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। तत्पश्चात्, शाखा अध्यक्ष सीए अर्पित राय ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया।

सत्र की मुख्य विशेषताएँ
🔹 प्रथम तकनीकी सत्र – जीएसटी 2.0
वक्ता: सीए संदीप मुखर्जी जीएसटी 2.0 के आगामी ढाँचे एवं उसके व्यावहारिक प्रभावों पर गहन चर्चा। जीएसटी 2.0 के प्रमुख सुधार सरलीकृत कर स्लैब – अब 5% (आवश्यक वस्तुएँ) और 18% (मानक दर) मुख्य स्लैब होंगे; लक्जरी/हानिकारक वस्तुओं पर 40%। शून्य/निल जीएसटी कवरेज – आवश्यक वस्तुएँ जैसे अनाज, बीमा, दवाएँ इत्यादि। उपभोक्ता वस्तुओं पर कर में कमी – जैसे टीवी, सीमेंट, छोटे वाहन आदि को 28% से घटाकर 18% किया गया। अनुपालन में सहजता – ऑटोमेशन, प्री-फिल्ड फॉर्म, तेज रिफंड प्रक्रिया, जीएसटी अपीलीय अधिकरण की शुरुआत। एमएसएमई, कृषि एवं उपभोक्ताओं को राहत – उर्वरक, सिंचाई उपकरण, आवश्यक वस्तुओं पर कम कर। न्यायसंगतता एवं पारदर्शिता – वर्गीकरण विवादों का समाधान एवं इन्वर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर को ठीक करना।

🔹 द्वितीय तकनीकी सत्र – वर्ल्ड बैंक आउटरीच
विशिष्ट अतिथि: आईआरएस कात्यायनी संजय भाटिया चर्चा: सीए राजेश सांगवी वैश्विक दृष्टिकोण, नीतिगत ढाँचा एवं भारत की अर्थव्यवस्था में वर्ल्ड बैंक की भूमिका पर विचार-विमर्श।
🔹 तृतीय तकनीकी सत्र – टैक्स ऑडिट वक्ता: सीए नीरज अग्रवाल टैक्स ऑडिट में व्यावहारिक चुनौतियों एवं अनुपालन आवश्यकताओं का विस्तृत विश्लेषण। मुख्य बिंदु – टैक्स ऑडिट सेमिनार धारा 44AB के अंतर्गत टैक्स ऑडिट की रूपरेखा, उद्देश्य एवं लागू सीमा। हाल के संशोधन एवं अधिसूचनाएँ। फॉर्म 3CD में रिपोर्टिंग आवश्यकताएँ। व्यावहारिक चुनौतियाँ – जीएसटी रिटर्न, टीडीएस/टीसीएस सामंजस्य। केस स्टडी एवं न्यायिक निर्णय। डॉक्यूमेंटेशन एवं वर्किंग पेपर्स का महत्व। पेशेवर जिम्मेदारियाँ एवं नैतिक रिपोर्टिंग।
भविष्य दृष्टिकोण – डिजिटल एकीकरण एवं जीएसटी 2.0 का प्रभाव। सभी सत्र अत्यंत ज्ञानवर्धक रहे और वक्ताओं ने व्यावहारिक उदाहरणों, केस स्टडी एवं भविष्य की संभावनाओं पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम का समापन शाखा उपाध्यक्ष सीए आदित्य श्रीवास्तव द्वारा आभार ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। उपस्थित प्रमुख गणमान्य सीए नंदन नरुला (एमसीएम सदस्य), सीए पीयूष चातर (कोषाध्यक्ष), सीए अभिषेक जैन (सचिव), सीए प्रदीप मुतरेजा (सीआईसीएएसए अध्यक्ष), सीए सुचिता गोयल (एमसीएम सदस्य) सहित अनेक वरिष्ठ सदस्य। यह सेमिनार पूर्णतः सफल रहा और इसने सदस्यों के ज्ञान को सुदृढ़ करने के साथ-साथ आईसीएआई भोपाल शाखा की सतत् व्यावसायिक विकास एवं क्षमता निर्माण की प्रतिबद्धता को और सशक्त किया।
#ICAIभोपाल #GST2_0 #टैक्सऑडिट #वर्ल्डबैंक #फाइनेंससेमिनार