सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: नौतपा में मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। बुधवार को सुबह से ही तपन का अहसास होने लगा था। भोपाल में सुबह साढ़े 11 बजे तापमान 38 डिग्री था। दोपहर 12 बजे तक कई शहरों में पारा 40 डिग्री पास पहुंच गया। मौसम विभाग ने ग्वालियर, निवाड़ी समेत 18 जिलों में भीषण लू का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, 21 जिलों में लू का ऑरेंज और यलो अलर्ट है।
निवाड़ी जिले का पृथ्वीपुर लगातार 2 दिन से सबसे हॉट है। मंगलवार को यहां टेम्प्रेचर 48.5 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को यह 48.7 डिग्री रहा था।
पृथ्वीपुर के बाद दतिया सबसे गर्म रहा। मंगलवार को यहां टेम्प्रेचर 48.4 डिग्री दर्ज किया गया। रीवा में 48.2 डिग्री और खजुराहो में पारा 48 डिग्री रहा। टॉप-10 सबसे गर्म शहरों में ग्वालियर, टीकमगढ़, सतना, नौगांव, सिंगरौली और राजगढ़ भी शामिल रहे।
ग्वालियर में 47.6 डिग्री, टीकमगढ़ में 47.2 डिग्री, सतना, नौगांव-सिंगरौली में 47.1 डिग्री और राजगढ़ में पारा 46.8 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के 26 शहर ऐसे रहे, जहां टेम्प्रेचर 44 डिग्री के पार ही रहा।
भोपाल में 45 डिग्री तापमान का अनुमान; भास्कर रिपोर्टर ईश्वर सिंह परमार की रिपोर्ट
भोपाल में सुबह 8 बजे से ही धूप चुभने लगी थी। साढ़े 11 बजे तक तापमान 38 डिग्री पहुंच गया। दोपहर 12 बजे तक वाहनों की आवाजाही कम होने से कई सड़कें सूनी हो गईं। मौसम विभाग ने आज 44 से 35 डिग्री तापमान होने का अनुमान जताया है।
अगले दो दिन भी लू से नहीं मिलेगी राहत
20 शहरों में भीषण लू भी चली
प्रदेश के 20 शहरों में भीषण लू का असर रहा। पृथ्वीपुर निवाड़ी, दतिया, रीवा, खजुराहो, ग्वालियर, टीकमगढ़, सतना, नौगांव, सिंगरौली, राजगढ़, दमोह, गुना, कटनी, शिवपुरी, शहडोल, अशोकनगर, सीहोर, भोपाल, सागर और मलाजखंड शामिल हैं। इसी तरह रायसेन, उमरिया, मंडला, शाजापुर, खंडवा, खरगोन, देवास, सिवनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, जबलपुर, रतलाम, बड़वानी, उज्जैन, इंदौर, धार, बैतूल और नीमच में भी गर्म हवाएं चली।