सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : केरल में लगातार हो रही बारिश के बीच भूस्खलन, मलबा गिरने और अचानक आई बाढ़ से हालात बिगड़ गए हैं। इन घटनाओं में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दो लोग लापता बताए जा रहे हैं। मलप्पुरम, इडुक्की और कोट्टायम जिलों में बारिश से जुड़े हादसे सामने आए हैं। मलप्पुरम में रविवार शाम नदी में नहाने गया पांच लोगों का समूह अचानक बढ़े पानी के तेज बहाव में बह गया। एक व्यक्ति को बचा लिया गया, जबकि दो लोगों के शव बरामद हुए और दो अब भी लापता हैं। कोट्टायम में भूस्खलन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हुई, वहीं इडुक्की में मलबा गिरने से दो लोगों की जान गई।

मौसम विभाग ने केरल के कुछ हिस्सों में अगले चार दिनों तक भारी बारिश का अनुमान जताया है। इडुक्की और कोट्टायम में बारिश का अलर्ट बढ़ाकर ऑरेंज किया गया है। प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने और जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

उधर, उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भी भारी बारिश के कारण जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बने हैं। वाराणसी और लखीमपुर खीरी में बारिश से जनजीवन प्रभावित होने की रिपोर्ट सामने आई है। गुजरात में भी बारिश के कारण अहमदाबाद समेत कई शहरों के निचले इलाकों में पानी भरने की स्थिति बनी है।


Hashtags: #NationalIndia #Bhopal #Desksource #जलभर #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #खलन #मलब