सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल   :   डुकाटी इंडिया अपनी एडवेंचर मोटरसाइकिल DesertX Rally पर 1.5 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। यह ऑफर केवल 31 अगस्त 2025 तक मान्य है। बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 23.71 लाख रुपये है और इसे खरीदने पर ग्राहकों को स्टोर क्रेडिट के रूप में 1.5 लाख रुपये का लाभ मिलेगा, जिसका उपयोग एक्सेसरीज, राइडिंग जैकेट या अन्य सामान खरीदने में किया जा सकता है।

Ducati DesertX Rally में 937cc का पावरफुल टेस्टास्ट्रेटा इंजन है, जो 108 bhp की पावर और 92 Nm का टॉर्क देता है। बाइक में छह राइडिंग मोड्स दिए गए हैं, जो एडवांस्ड राइडर एड्स के साथ परफॉर्मेंस और सुरक्षा बढ़ाते हैं।

डिजाइन और स्टाइलिंग की बात करें तो DesertX Rally में सामने 21-इंच और पीछे 18-इंच के मजबूत व्हील दिए गए हैं। यह डुकाटी लाइनअप की पहली बाइक है जिसमें ऑफ-रोड राइडिंग के लिए खास कॉम्बिनेशन मौजूद है। बाइक की नई लिवरी इसे और आकर्षक बनाती है। स्टैंडर्ड पिरिली स्कॉर्पियन रैली एसटीआर टायर के अलावा राइडर्स चाहें तो सड़क पर बेहतर ग्रिप के लिए स्कॉर्पियन ट्रेल II टायर भी चुन सकते हैं।

इस डिस्काउंट ऑफर के साथ DesertX Rally अपनी एडवेंचर और राइडिंग एक्सपीरियंस में बेहतरीन विकल्प साबित हो रही है।

#DucatiDesertXRally #DucatiIndia #AdventureBike #बाइकडिस्काउंट #DesertXRally2025