धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़, दिल्ली-एनसीआर में जाम
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ / एजेंसियां, भोपाल:
धनतेरस की शाम दिल्ली-एनसीआर में खरीदारी और त्योहार की तैयारियों के चलते सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिला। शुक्रवार, 6 नवंबर को दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बाजारों की ओर जाने वाले रास्तों के साथ रेलवे स्टेशन और बस अड्डों के आसपास भी यातायात प्रभावित रहा। हालात ऐसे थे कि कई जगह पांच किलोमीटर की दूरी तय करने में करीब आधे घंटे तक का समय लग गया।
कनॉट प्लेस, खान मार्केट, निजामुद्दीन, चांदनी चौक, सदर बाजार, लाजपत नगर और सरोजिनी नगर जैसे प्रमुख इलाकों में खरीदारों की भीड़ के कारण वाहन धीमी गति से चलते रहे। आईटीओ, आनंद विहार, सराय काले खां और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के आसपास भी जाम की स्थिति बनी रही। दिवाली और छठ के लिए अपने गृह नगर जाने वाले यात्रियों की आवाजाही ने परेशानी और बढ़ा दी।
ट्रैफिक जाम का असर कैब सेवाओं पर भी पड़ा। ओला और रैपिडो जैसे ऐप पर सामान्य दिनों की तुलना में अधिक किराया दिखाई दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, शाम करीब सात बजे नोएडा फिल्म सिटी से दिल्ली एयरपोर्ट तक ओला की प्रायोरिटी कैब का शुरुआती किराया 868 रुपये तक पहुंच गया था। रात करीब नौ बजे इसी रूट पर किराया घटकर 553 रुपये के आसपास हो गया। नोएडा से रेलवे स्टेशन और बस अड्डों तक जाने वाली कैब के किराये में भी उतार-चढ़ाव देखा गया।
यातायात पुलिस ने प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती की और गलत पार्किंग करने वाले वाहनों को हटाने के लिए क्रेन भी लगाईं। त्योहारों के दौरान लोगों को अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलने की सलाह दी गई।
Hashtags: #NationalIndia #Bhopal #धनतेरस #शाम #सड़क #रहा #ट्रैफिक #जाम #बाजारों #धनतेरसकीशाम