सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: ग्वालियर में CBSE रिजल्ट आने के बाद UG (अंडर ग्रेजुएशन) कोर्सो में रजिस्ट्रेशन की रफ्तार बढ़ गई है। इसका असर कटऑफ पर भी पड़ेगा। अभी UG कोर्सो में प्रवेश प्रक्रिया में पहले राउंड के रजिस्ट्रेशन की तारीख 20 मई है। ऐसे में CBSE से हायर सेकंडरी पास करने वाले विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन के लिए लगभग एक सप्ताह का समय मिल रहा है।
इसलिए ग्वालियर में रजिस्ट्रेशन की रफ्तार बढ़ गई है। उच्च शिक्षा विभाग से जुड़े सूत्र बताते हैं कि पिछले दो दिनों में लगभग दो हजार रजिस्ट्रेशन विद्यार्थियों ने जिले में कराए हैं। यह पिछले सप्ताह की अपेक्षा ज्यादा है। सीबीएसई से हायर सेकंडरी करने वाले विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन कराने की वजह से अब कट ऑफ ज्यादा जाएगा।
अंडर ग्रेजुएशन कोर्सो में यह हो सकता है कटऑफ
एमएलबी कॉलेज
बीए बीकॉम बीबीए बीएएलएलबी
70 60 70 70
साइंस कॉलेज
बीएससी बायो बीएससी मैथ्स बीएससी कंप्यूटर साइंस बीसीए
60 70 75 80
केआरजी कॉलेज
बीएससी बायो बीएससी मैथ्स बीएससी कंप्यूटर साइंस बीसीए
60 65 70 70
बीए बीबीए बीकॉम बीएएलएलबी
65 65 60 70
CBSE रिजल्ट के पास वेरीफिकेशन की रफ्तार बढ़ी
कॉलेजों में यूजी कोसों की प्रवेश प्रक्रिया 1 मई को शुरू हो गई थी। लेकिन शुरुआती 10 दिन में सिर्फ 1900 विद्यार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया था। लेकिन पिछले चार दिन में यह रफ्तार बढ़ गई है और सत्यापित दस्तावेजों की संख्या 4 हजार तक पहुंच गई है। अभी रजिस्ट्रेशन के पांच दिन शेष हैं ऐसे में रजिस्ट्रेशन कराने वाले विद्यार्थियों की संख्या अब लगातार बढ़ेगी।
बीएड, बीपीएड और एमएड का दूसरा राउंड 21 से
बीएड, बीपीएड, एमएड, एमपीएड की पहले राउंड की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो गई है। दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया 14 मई को समाप्त हो गई। 21 मई को कॉलेजों में सीटों के आवंटन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद दूसरे राउंड की प्रक्रिया 21 मई को शुरू होगी। रजिस्ट्रेशन 28 मई तक चलेंगे। दस्तावेजों का सत्यापन 22 से 28 मई तक होगा। दूसरे चरण का सीट आवंटन 9 जून को होगा।