सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: तथागत भगवान बुद्ध के त्रिगुण पावन जन्म, बुद्धत्व (ज्ञान प्राप्ति) और महापरिनिर्वाण के पर्व वैशाख बुद्ध पूर्णिमा पर बुद्धभूमि महाविहार मोनेस्ट्री चूनाभट्टी कोलार रोड में महोत्सव का आयोजन किया गया।

दि बुद्धभूमि धम्मदूत संघ के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान सामूहिक आनापान सती ध्यान साधना की गई। इसके बाद उपासक एवं उपासिकाओं को भंते शाक्यपुत्र सागर थेरो ने अष्टशील उपोसथ व्रत प्रदान किया।

शाम को भगवान बुद्ध के पवित्र वचनों से परिपूर्ण “महापरित्राण पाठ” को भिक्षु संघ द्वारा बहुजन हिताय बहुजन सुखाय के लिए आशीर्वाद के रूप में व्यक्त किया गया। इस अवसर पर गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं दीं और भगवान बुद्ध के विचारों पर प्रकाश डाला।