सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के मौके पर भारतीय जनता पार्टी देशभर में सेवा पखवाड़ा और सेवा संकल्प अभियान आयोजित करेगी। इस बार अभियान को प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने से भी जोड़ा गया है। कार्यक्रमों की शुरुआत 17 सितंबर से होगी और कई राज्यों में अभियान 17 अक्टूबर तक चलाने की तैयारी है।

बीजेपी के मुताबिक, अभियान के दौरान रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पार्टी ने युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच बनाने के लिए भी कई गतिविधियां तय की हैं। 17 सितंबर को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाने की योजना है। इस दिन रक्तदान कार्यक्रमों के साथ ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान भी चलाया जाएगा, जिसके तहत लोगों से शाम के समय घरों में दीप जलाने की अपील की गई है। इसके अलावा सेवा यात्राओं, स्कूल-कॉलेज कार्यक्रमों और जनसंपर्क गतिविधियों की भी योजना है। अलग-अलग राज्यों में स्थानीय स्तर पर कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। मध्य प्रदेश में भी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा आयोजित करने की जानकारी सामने आई है।


Hashtags: #NationalIndia #Bhopal #Desksource #Bjp #पखव #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #जनत