सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा आयोजित सीए फाइनल मई 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। भोपाल केंद्र के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शाखा एवं प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।

भोपाल केंद्र से कुल 490 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 73 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। इस प्रकार केंद्र का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 14.90 प्रतिशत रहा।

ग्रुप-1 में 195 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 15 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इस समूह का उत्तीर्ण प्रतिशत 7.69 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं ग्रुप-2 में 123 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 22 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। इस समूह का उत्तीर्ण प्रतिशत 17.89 प्रतिशत रहा।

सीए फाइनल मई 2026 परीक्षा में भोपाल केंद्र की मेरिट सूची में हर्ष शर्मा ने 600 में से 434 अंक (72.33 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। साथ ही उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर 20वीं रैंक (एआईआर-20) प्राप्त कर शहर का नाम रोशन किया।

मेरिट सूची में दिशा राजपाल 382 अंक (63.67 प्रतिशत) के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। शिवांगी गोयल ने 350 अंक (58.33 प्रतिशत) प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। आयुष चौधरी 333 अंक (55.50 प्रतिशत) के साथ चौथे स्थान पर रहे। मान्या अग्रवाल और अनमोल सतवानी ने समान रूप से 320 अंक (53.33 प्रतिशत) प्राप्त कर संयुक्त रूप से पांचवां स्थान प्राप्त किया।

आईसीएआई भोपाल शाखा के अध्यक्ष सीए आदित्य पी. श्रीवास्तव ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, समर्पण तथा शिक्षकों एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

भोपाल शाखा ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए आगामी परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को भी निरंतर मेहनत और सफलता के लिए प्रेरित किया है।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #इनल #रदर #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #आईस