सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: संपूर्ण मध्य प्रदेश में एमपी ट्रांसकों के टी. एल. एम. कार्यालयों में लाइनमैन दिवस का आयोजन किया गया । इसी तारतम्य में म.प्र. पावर ट्रांसमिशन कंपनी गोविंदपुरा भोपाल स्थित टी. एल. एम. उपसंभाग परिसर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लाइनमैनो का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम जबलपुर से विशेष रूप से नियुक्त किये गए मुख्य अभियंता श्री एम. के. नुन्हारिया की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ट्रांसमिशन लाइन कर्मचारियों का तिलक लगा, श्रीफल भेंट कर तथा माला पहना कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में जबलपुर के मुख्य अभियन्ता श्री एम. के. नुन्होरिया द्वारा सभी लाइन कर्मियों को जीरो हार्म थीम की शपथ दिलाई गई तथा मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक इंजीनियर सुनील तिवारी के संदेश का वाचन किया गया।
उपास्थित लाइन कर्मियों द्वारा अपने अनुभवों को भी साझा किया गया।