भोपाल। बीएचईएल क्षेत्र के व्यापारी लंबे समय से अपनी समस्याओं को लेकर परेशान हैं । क्षेत्र में काम कर रहे व्यापारियों का कहना है कि बीएचएल प्रबंधन उन्हें लगातार प्रताड़ित कर रहा है । व्यापारियों ने इस संबंध में माननीय भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर जी को ज्ञापन दिया था। जिसमें व्यापारियों ने सांसद साध्वी से दुकानों का लीज रेंट कम करवाने के अलावा कई अन्य मांगे रखी थी।

बीएचईएल क्षेत्र के व्यापारियों की समस्याओं को देखते हुए सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर जी ने कल दिल्ली में भारी उद्योग मंत्री माननीय महेंद्र नाथ पांडे जी से मुलाकात कर उन्हें बीएचएल क्षेत्र में फैली अव्यवस्थाओं और व्यापारियों की समस्याओं से अवगत करवाया। माननीय केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि वह जल्दी भोपाल आ कर प्रबंधन और व्यापारियों से मुलाकात कर समस्या का निराकरण करेंगे। माननीय मंत्री ने बीएचएल प्रबंधन को निर्देशित किया की जब तक समस्या का समाधान नहीं होता तब तक यथास्थिति बनाकर रखी जाए।

यह हैं मांगे
बीएचईएल क्षेत्र के 16 मार्केट की 1522 दुकान का 4700 गुना किराया बढ़ाया गया जिसे व्यापारियों ने मानने से मना कर दिया।

कारखाना बनने से पहले व्यापारी ठेले लगा कर व्यापार करते थे। लेकिन बी एच ई एल बनने के बाद व्यापारियों से प्रति दुकान 3200 रुपये निर्माण शुल्क लिया गया।

साल 2014 में बी एच ई एल द्वारा शॉप एक्ट पॉलिसी बनाई गई जिसमें ₹73 प्रति वर्ग फीट वसूलने का प्रावधान किया गया इस एक्ट को व्यापारियों ने मानने से मना कर दिया

बी एच ई एल व्यापारियों का कहना है कि जमीन मध्य प्रदेश सरकार की है जिस पर बीएचईएल बना है इसलिए व्यापारियों से शासन किराए ले ना कि बीएचएल प्रबंधन।

गौरतलब है कि न्यूमार्केट और एमपी नगर में नगर निगम द्वारा लगभग ₹3 प्रति वर्ग फीट के हिसाब से लीज ली जाती है जबकि बी एच ई एल ₹73 प्रति वर्ग फिट चार्ज करता है।