सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / भिंड / ग्वालियर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल और उनके कामों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के 2024 के मिशन एजेंडे को लेकर”गांव चलो अभियान” के तहत तहत मध्यप्रदेश सरकार के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने भिंड लोकसभा क्षेत्र के मेहगांव के ग्राम सिरसी में फिर देश के लिए इक बार मोदी सरकार को लेकर जनसंपर्क किया।

इसके बाद मंत्री राकेश शुक्ला ने गांवों में डोर टू डोर संपर्क के साथ अथाई मे बैठकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में जम्मू कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी, अटक से कटक तक भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर ग्रामीणजनों से संवाद के साथ दीवार लेखन किया।
मंत्री राकेश शुक्ला ने अपनी विधानसभा के सिरसी गांव में दीवाल लेखन करते हुए साथ में पार्टी के जिला पदाधिकारी बूथ अध्यक्ष,प्रभारी संयोजक एवं प्रवासी कार्यकर्ताओं कार्यकर्ताओं की टोली के साथ मोदी सरकार फिर इक बार अथाई मंत्र का श्री गणेश किया।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में एक बहुत बड़ा अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत पार्टी के सभी बड़े नेता गांवों में जाएंगे और वहां रात्रि विश्राम करेंगे। ग्रामीणों के बीच रहते हुए केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करेंगे। पिछले 10 साल में केंद्र में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री रहते हुए कौन-कौन से बड़े कार्य हुए और ऐसी कौन सी योजनाएं हैं, जिनसे व्यापक स्तर पर लोगों को फायदा मिला। प्रधानमंत्री मोदी और एनडीए की सरकार की बात को साझा करने के लिए पार्टी ने गांव चलो अभियान की शुरुआत की गई है।