सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला एवं वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा के समक्ष कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व महाधिवक्ता शशांक शेखर सिंह ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, विधायक संजय पाठक, जबलपुर महापौर जगतबहादुर अन्नू उपस्थित रहे।